Chum Darang संग डिनर डेट पर गए Karan Veer Mehra, कबाब में हड्डी बना ये एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट

Karan Veer Mehra-Chum Darang Dinner Date: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के विनर करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कि जिसमें वो चुम दरांग संग डिनर डेट पर गए थे। सिर्फ ये दोनों नहीं बल्कि इनके साथ एक तीसरा शख्स भी था जो कबाब की हड्डी बना।

Karan Veer Mehra-Chum Darang Dinner Date: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की जोड़ी ने सभी का दिल जीता। दोनों के बीच प्यार और बान्डिंग देख हर कोई इनका फैन हो गया। फैंस ने करण और चुम की जोड़ी को #chumveer का टैग दिया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों को अक्सर एक साथ पार्टीज और डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर करण वीर मेहरा ने डिनर डेट का वीडियो शेयर किया जिसमें चुम दरांग नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों के साथ एक और बिग बॉस कंटेस्टेंट मौजूद था।

Karan Veer Mehra-Chum Darang Dinner Date

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के पसंदीदा कपल में से एक करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बीती रात करण चुम संग डिनर डेट पर गए थे जिसकी एक झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई। वीडियो में चुम करण के कैमरे को देख फ्लाइंग किस और क्यूट-क्यूट शकलें भी बना रही थीं। जैसे ही करण ने कैमरा दूसरी तरफ घुमाया तो दोनों के साथ इस डिनर पर दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) भी दिखाई दिए। तीनों ने बीती रात एक साथ क्वालिटी टाइम बिताया।

End of Feed