Karan Veer Mehra के खाते में नहीं जमा हुई Bigg Boss 18 की प्राइज मनी, कहा ' इस चैनल को छोड़ने का...'

Karan Veer Mehra Didn't Received Price Money: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनको अभी तक 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की जीती हुई प्राइज मनी नहीं मिली है। ऐसे में करण वीर मेहरा बिना पैसों के क्या कर रह रहे हैं, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Karan Veer Mehra Didn't Received Price Money: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के विनर करण वीर मेहरा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस 18 का खिताब अपने नाम करने के बाद करण वीर मेहरा की फैन फालोइंग भी दुगनी हो गई। इस बीच एक पॉडकास्ट के दौरान करण वीर मेहरा ने बताया कि कैसे उन्हे अभी तक 'बिग बॉस 18' की जीती हुई इनाम राशि अभी तक खाते में नहीं पहुंची। ऐसे में कई महीनों से बिना राशि पर करण वीर मेहरा का क्या कहना है, जानिए इस रिपोर्ट में।

Karan Veer Mehra Didn't Received Price Money

एक पॉडकास्ट के दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने खुलासा किया कि उन्हे अभी तक 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की इनाम राशि नहीं मिली। इसपर एक्टर ने बताया कि 'बिग बॉस' का विनिंग अमाउन्ट 50 लाख रुपए था जो मुझे अभी तक नहीं मिली और ना मेरे खाते में आई। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 14' की प्राइज मनी मुझे मिल चुकी है जिससे मैंने कुछ समय पहले अपने लिए गाड़ी खरीदी। क्यूंकी मुझे पहले खरीदने का मौका नहीं मिला था जिसे अब जाकर बुक किया।' बता दें करण वीर मेहरा ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी से जीती हुई राशि से लक्जरी गाड़ी खरीदी।

End of Feed