Kapil Sharma Show की जुड़वा बहनों 'चिंकी-मिंकी' ने खरीदी लग्जरी कार, बिना TV शोज के जानें कैसे कमा रहीं लाखों

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 25, 2023, 12:39 PM IST

Kapil Sharma Show fame chinki minki buy mercedes: चिंकी-मिंकी का असली नाम सुरभि और समृद्धि है। ​​इंस्टाग्राम पर दोनों बहनें पहुत पॉपुलर हैं और इनके 11 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सुरभि और समृद्धि अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहती हैं। अब जुड़वां बहनोंं ने अपने सपनों की कार खरीद ली है।

tKKS fame chinki minki buy New Car: द कपिल शर्मा शर्मा की चिंकी-मिंकी उर्फ सुरभि और समृद्धि सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों बहनों ने मिलकर भी खुद को मर्सडीज कार गिफ्ट की है। उन्होंने अपने सपनों की कार खरीदकर फैन्स के साथ एक खुशी शेयर की है। सुरभि और समृद्धि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नई कार को अनकवर करती नजर आ रही हैं। ये देखने के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। चिंकी-मिंकी ने नई मर्सिडीज AMG GLC 43 खरीदी है। इस कार की कीमत 87 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

Chinki Minki Buy Mercedes

सुरभि और समृद्धि ने अपनी नई कार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'हमारे घर में एक मेहमान आया है। हमें अपनी सपनों की कार मिल गई है। खुशी के आसुंओं के साथ लिख रही हूं। अभी भी यकीन नहीं हो रहा। सच में हमारे तो रोंगटे खड़े हो गए। ये सब आप लोगों की वजह से संभव हो पाया है दोस्तों। आप लोगों को बहुत सारा प्यार। अब हम कह सकते हैं- हमें अपनी AMG मिल गई है।'

End of Feed