300 करोड़ की नेटवर्थ पर Kapil Sharma का खुलासा, बोले- 'मैंने गवाए भी बहुत हैं डिप्रेशन में...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 15, 2023, 04:46 PM IST

Kapil Sharma on his 300 Crore net worth: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा साल 2017 में फिल्म फिरंगी के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। बाद में उन्होंने 2018 में अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ से शादी की, जिसने उनके जीवन को अच्छे के लिए बदल दिया।

Kapil Sharma net worth: कपिल शर्मा ने शोबिज के अपने अब तक के सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। साल 2007 में कपिल को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से पॉपुलैरिटी मिली और तब से वो कई कॉमेडी शोज, फिल्मों का हिस्सा रहे। अब जल्द ही कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ज्विगाटो में दिखाई देंगे। इसी बीच कॉमेडियन अपनी नेटवर्थ को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा की नेटवर्थ 300 करोड़ है! अब इस बारे में जब कपिल से एक हालिया इंटरव्यू में सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के दौर के बारे में बात की है।

kapil sharma networth

अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने जीवन की शुरुआत में आर्थिक तंगी देखी थी और जब उन्हें डिप्रेशन का पता चला तो वह एक बड़े संकट से भी गुजरे थे। आज तक के साथ एक साक्षात्कार में, जब 300 करोड़ नेटवर्थ के बारे में पूछा गया तो हंसकर कपिल शर्मा ने कहा, 'मैंने पैसे गवाए भी बहुत हैं, आप डिप्रेशन वाले फेज की बात कर रहे थे ना… सर मैं सच्ची बताऊं? मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि मेरे पास अभी क्या आ रहा है क्या नहीं? मुझे इससे फर्क पड़ता है कि मुझे जो चाहिए था एक घर है, गाड़ी है, अच्छा है! मेरी आज भी कहीं ना कही खुद को एक मिडिल क्लास सैलरी वाला मानता हूं। मैं आज भी अपने लिए कभी मेहंगी चीजें नहीं खरीदता हूं। मेरी पत्नी ने मेरे लिए ले आती है वो अलग बात है। क्योंकि गिन्नी शुरू से अच्छे घर से थी। मैं वैसा नहीं हूं लेकिन मैं चाहता हूं कि मैं और एक्सपेनसिव हो जाऊं…।'

End of Feed