Kangana Ranaut के सपोर्ट में आईं देवोलीना भट्टाचार्जी, थप्पड़कांड पर बोलीं- ये और भी खतरनाक हो सकता था...

Kangana Ranaut Gets Support From Devoleena Bhattacharjee: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते दिन अपने साथ हुए हादसे के कारण चर्चा में आ गई हैं। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने उनपर हाथ उठाया था, जिसे लेकर अब टीवी की देवोलीना भट्टाचार्जी ने कंगना रनौत का सपोर्ट किया है।

Kangana Ranaut Gets Support From Devoleena Bhattacharjee: बॉलीवुड एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत के साथ बीते दिन एक हादसा हो गया। दरअसल, सिक्योरिटी चेक के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने हाथ उठा दिया। इस बात पर एक्ट्रेस ने तो नाराजगी जाहिर की ही है, साथ ही लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। थप्पड़कांड के बाद अब देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) भी कंगना रनौत के सपोर्ट में आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा ट्वीट शेयर कर सुरक्षा पर सवाल खड़े किये, साथ ही सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल को सपोर्ट करने वाले लोगों को भी तंज मारा।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) संग हुए थप्पड़कांड पर चिंता जाहिर करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने लिखा, "ये केवल एक थप्पड़ नहीं है। ये भारतीय सुरक्षा का मामला है। ये हमारी सोच से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता था। इसे सुरक्षा के लिए खतरा होने की नजर से देखा जाना चाहिए।" देवोलीना भट्टाचार्जी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने एक और लंबा-चौड़ा ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल पर तो नाराजगी जाहिर की ही, साथ ही उसका सपोर्ट करने वालों को भी फटकार लगाई।

End of Feed