Sasural Simar Ka 2 से रातोंरात आउट हुईं Kajal Pisal, महीना भर पहले शो में बुलाकर अब मेकर्स ने किया बाहर!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 28, 2023, 11:22 AM IST

Kajal Pisal track wrapping up in Sasural Simar Ka 2 in Just One Month: काजल पिसल ने बताया- 'मुझे सेट पर कहा गया था कि मैं चारुलता का किरदार निभाऊंगी, जो वापस जिंदा होगा। हालांकि बाद में बताया गया कि मैं एक चुड़ैल का किरदार निभाऊंगी। अब मैं सेट से यह कहते हुए बाहर नहीं जा सकती थी कि क्या बोला था और क्या करवा रहे हो।'

Kajal Pisal Exit From Sasural Simar Ka 2: ससुराल सिमर का 2 के मेकर्स ने शो में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। टीवी एक्ट्रेस काजल पिसल ने लगभग महीनाभर पहले ही सीरियल में चुड़ैल के रूप में एंट्री ली है और निर्माताओं ने अब उनके ट्रैक को खत्म कर दिया है। क्योंकि मेकर्स का मानना है कि यह दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहा है। चारूलता की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री काजल पिसल को इस फैसले से झटका लगा है। क्योंकि उनको शो में साइ करने के बाद उनके रोल में आखिरी समय में कुछ बदलाव किए गए थे, और उन्हें एक चुडैल की भूमिका निभाने के लिए फिक्स किया गया था। अब महीनाभर पलले आईं काजल पिसल ने कल अपना आखिरी एपिसोड शूट किया है।

kajal pisal

सेट पर बुलाकर बदल दिया काजल पिसल का रोल

End of Feed