Kabhi Neem Neem Kabhi Shehed Shehed: तकरार से शुरू होगी प्यार की दास्तां, अबरार काजी के अपकमिंग शो का प्रोमो रिलीज

Kabhi Neem Neem Kabhi Shehed Shehed Promo Video Release: टीवी के धमाकेदार एक्टर अबरार काजी अपने अपकमिंग शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' से छोटे पर्दे पर तूफानी वापसी के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि उनके अपकमिंग शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है।

Kabhi Neem Neem Kabhi Shehed Shehed Promo Video Release: टीवी के चर्चित एक्टर अबरार काजी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अबरार काजी को आखिरी बार 'कुमकुम भाग्य' में देखा गया था, जहां उन्होंने राची शर्मा संग मुख्य भूमिका अदा की थी। खास बात तो यह है कि अबरार काजी एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अबरार काजी (Abrar Qazi) नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' में नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस आफिया तायबली मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। अबरार काजी और आफिया स्टारर 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' (Kabhi Neem Neem Kabhi Shehed Shehed) का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

End of Feed