Jasmin Bhasin Lashed on Trollers: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी संग अब 5 साल की डेटिंग के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। दोनों को टीवी दुनिया की बेस्ट जोड़ी की लिस्ट में शामिल किया जाता है। आए दिन एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड के धर्म की वजह से ट्रोल किया जाता है जिसका मुंह तोड़ जवाब अब जैस्मिन ने दिया। जैस्मिन ने उन लोगों कि हेकड़ी निकाली जो बॉयफ्रेंड अली गोनी के मुस्लिम धर्म का मजाक उड़ाते हैं। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।
जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) कहती हैं 'अली गोनी (Aly Goni) और मैंने एक दूजे को वैसे ही स्वीकार है जैसे हम हैं। हम दोनों के बीच सबकुछ ठीक है जिसके चलते लोगों की राय मायने नहीं रखती। लोग भला बुरा कहकर हमारे रिश्ते को बिगाड़ सकते हैं कुछ शर्म कीजिए। अगर दो लोग साथ खुश हैं तो अपनी घटिया राय अपने पास रखें। आप इतने ही समझदार हैं तो अपनी जिंदगी को सुलझाने में ध्यान दें ना कि हमारे। ये हम दोनों का रिश्ता है।' जैस्मिन ने जवाब देते हुए सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।
बता दें जैस्मिन भसीन और अली गोनी की मुलाकात शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर हुई थी। पहली नजर में जैस्मिन को अली से प्यार हो गया था। शो 'बिग बॉस 14' में अली और जैस्मिन ने अपने रिश्ते को जमाने के आगे कबूला। दोनों की शादी की खबरें आए दिन गलियारों में उड़ती रहती है। फैंस भी चाहते हैं कि जैस्मिन और अली जल्द से जल्द शादी कर लें।
