Indian Idol 15 Winner: मानसी घोष के सिर सजा इंडियन आइडल 15 का खिताब, 25 लाख लेकर पहुंचेगी कोलकाता

Indian Idol 15 Winner: इंडियन आइडल 15 को अपने विनर मिल गया है। सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराकर मानसी घोष ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उनकी आवाज को फैंस ने खूब पसंद किया था जिसकी मेहनत का फल उन्हें मिल गया। कोलकाता की लड़की ने अपनी खुशी का श्रेय मां को दिया।

Indian Idol 15 Winner: सोनी टीवी के पॉपुलर शो इंडियन आइडल 15( Indian Idol 15) को अपना विनर मिल गया है। कल रात हुए ग्रैंड फिनाले में मानसी घोष( Manasi Ghosh) के सिर यह खिताब सजा । अपनी जादुई आवाज और मेहनत के दम पर मानसी ने केवल जज ही नहीं बल्कि पुरी जनता का दिल जीत लिया। इंडियन आइडल 15 जीतने पर उन्हें 25 लाख और एक चमचमाती गाड़ी मिली है। कोलकाता की रहने वाली मानसी घोष ने केवल 24 की उम्र में यह खिताब अपने नाम कर लिया।

Indian Idol 15 Winner

कोलकाता की रहने वाली 24 साल की मानसी घोष( Manasi Ghosh) इंडियन आइडल 15( Indian Idol 15) को जीत गई। उन्हें 25 लाख रुपये नकद और एक कार इनाम के तौर पर मिली। मानसी ने फिनाले में सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विनर के नाम की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा था, हफ़्तों के संगीत, जादू और पलों के बाद - मानसी ने न केवल एक खिताब जीता, बल्कि उसने एक मिलियन दिल जीते हैं। उनकी जीत की खुशी में आज पूरा देश खुश है।

End of Feed