Hina Khan की मम्मी ने अपने जन्मदिन पर मांगी बेटी की सलामती की दुआ, वीडियो देख नम हुई फैंस की आंखें

Hina Khan Mother Prays For Actress On Her Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। हिना खान की मम्मी का बीते दिन जन्मदिन था, जिसका सेलिब्रेशन वीडियो एक्ट्रेस ने आज शेयर किया है। इसमें हिना खान की मम्मी एक्ट्रेस के लिए दुआ करती दिखीं।

Hina Khan Mother Prays For Actress On Her Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। हिना खान अभी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन उनके परिवार और खास दोस्तों के अलावा फैंस भी लगातार एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ करते नजर आते हैं। हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर के बीच भी दूसरों का ख्याल रखती हैं। बीते दिन उन्होंने अपनी मम्मी का जन्मदिन मनाया, जिससे जुड़ा वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हिना खान के इस वीडियो में नजर आया कि एक्ट्रेस की मम्मी अपने जन्मदिन पर भी बेटी के लिए ढेर सारी दुआ करती नजर आईं।

हिना खान ने मनाया मां का जन्मदिन

End of Feed