Hina Khan Celebrates Her Mother Shagufta Shaikh Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर सालों तक टीवी पर राज किया है। लेकिन इन दिनों हिना खान तकलीफ से गुजर रही हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसकी तकलीफ से वह उबरने की कोशिश भी कर रही हैं। लेकिन कैंसर के दर्द के बीच भी हिना खान (Hina Khan) दूसरों का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने बीते दिन भी कैंसर की तकलीफ को भुलाकर अपनी मां का जन्मदिन मनाया। उन्होंने मम्मी शगुफ्ता शेख के साथ तस्वीरें साझा कीं और उन्हें बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां भी दीं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan कैंसर का दर्द भुलाने के लिए पहुंचीं लोनावला, बारिश की बूंदों के बीच एंजॉय किया Me Time
हिना खान (Hina Khan) ने लंदन वैकेशन से जुड़ी फोटो शेयर की, जिसमें उनकी मम्मी शगुफ्ता शेख उन्हें गले लगाई दिखाई दीं। इस फोटो में दोनों की मुस्कुराहट देखने लायक रही। इसके अलावा भी हिना खान ने मम्मी संग फोटो शेयर की, जिसमें दोनों मां-बेटी पोज देती दिखाई दीं। हिना खान ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी मां।" बता दें कि हिना खान अपनी मम्मी का खूब ख्याल रखती हैं। खासकर पिता के जाने के बाद हिना खान ने अपनी मम्मी को बखूबी संभाला है।
लोनावला में हैं हिना खान
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) इन दिनों लोनावला में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वह बारिश की बूंदों के साथ अपनी तकलीफ कम करती दिखाई दीं। हिना खान की फोटोज देख फैंस ने भी उनपर जमकर प्यार लुटाया। बता दें कि एक्ट्रेस कैंसर के बीच भी लोगों को प्रेरित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
