एक्टिंग छोड़ अब स्पोर्ट्स में हाथ आजमाएंगे Gurmeet Choudhary! राष्ट्रीय स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता में जल्द लेंगे हिस्सा

Gurmeet Choudhary participation in national sprinting competition: कमांडर करण सक्सेना के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले अभिनेता गुरमीत चौधरी राष्ट्रीय स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खबर सुनाई है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Gurmeet Choudhary participation in national sprinting competition: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता गुरमीत चौधरी कमांडर करण सक्सेना के साथ अपने ओटीटी डेब्यू की घोषणा करने के बाद, वह एक और रोमांचक खबर लेकर वापस आए हैं। बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक फिटनेस के प्रति उत्साही अभिनेता, राष्ट्रीय स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खबर सुनाई है। जैसे ही पोस्ट समाने आया यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सभी अभिनेता को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर और उनके पोस्ट पर एक नज़र डालते हैं।

Gurmeet Choudhary participation in national sprinting competition

12 जून को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर गुरमीत चौधरी ने राष्ट्रीय स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की खबर साझा की। यह कैसे हुआ, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कमांडर करण सक्सेना की भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने पूरे दिन कड़ी मेहनत की। कैप्शन में उन्होंने शो के निर्देशक और निर्माता को आभार व्यक्त भी किया है।

End of Feed