Govinda को गोली लगने के एक दिन बाद मिलने अस्पताल पहुंचीं Arti Singh, मामा संग हुए हादसे से चेहरे पर छाई मायूसी

Govinda Niece Arti Singh Meets Him In Hospital With Husband: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा को बीते दिन गोली लग गई थी, जिससे उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक दिन बाद उनकी भांजी आरती सिंह उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची। इस दौरान आरती के चेहरे पर मायूसी दिखी।

Govinda Niece Arti Singh Meets Him In Hospital With Husband: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा संग बीते दिन बड़ा हादसा हो गया था। गोविंदा को उनकी खुद की रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद गोविंदा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी के बाद गोली निकाल ली गई। अभी गोविंदा की हालत पहले के मुकाबले काफी ठीक है और लगातार परिवार के लोग भी उनके साथ अस्पताल में हैं। वहीं अब उनकी भांजी और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) उनसे मिलने के लिए पहुंची हैं। आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान के साथ गोविंदा (Govinda) से मिलने पहुंचीं। आरती सिंह का इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनके चेहरे पर मायूसी छाई नजर आई।

गोविंदा से मिलने पहुंची आरती सिंह

End of Feed