सई और सत्या लड़ा रहे सेट पर नैन, GHKKPM की शूटिंग बीच में छोड़ ऐसे बिता रहे साथ वक्त

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 26, 2023, 01:25 PM IST

ayesha singh and Harshad Chopra Dance Ghum hai kisikey pyaar meiin: आयशा सिंह ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें सई, विराट-पाखी को भूलकर सत्या के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में सई जोशी और सत्या 'मस्ती' के हिट गाने पर डांस कर रहे हैं।

GHKKPM sai and Satya Dance Video: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सई जोशी का किरदार निभाने वालीं आयशा सिंह (Ayesha Singh) को सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक आयशा हर एक पल की खबर अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल सीरियल की कहानी में सई जोशी की जिंदगी में डॉक्टर सत्या की एंट्री हो चुकी है। अब सत्या और सई के बीच का रोमांस देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।

GHKKPM Sai and Satya Video

अब इसी बीच आयशा सिंह ने फैन्स की ये ख्वाहिश पूरी तर दी है। आयशा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें सई, विराट-पाखी को भूलकर सत्या के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में सई जोशी यानी आयशा सिंह को फिल्म 'मस्ती' के हिट गाने 'चैन कुली की मैन कुली..' पर डॉक्टर सत्या के साथ डांस कर रही हैं।

End of Feed