Shakti Arora to join Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin show: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीरियल में इन दिनों जहां एक तरफ सत्या के इलाज कराने सई उसे जर्मनी ले जाएगी। वहीं दूसरी तरफ भवानी काकू सवी को जर्मनी ना जाने के लिए उसके कान भरेगी। इसी के शो में जल्द ही लीप आने वाला है। इसी के साथ कहानी अब सवी और वीनू के इर्द गिर्द घूमेगी। इसी को लेकर शो के जुडी खबर सामने आ रही हैं। खबर है की मेकर्स ने शो के लीड रोल के लिए शक्ति अरोड़ा को ऑफर भेजा है।
Shakti arora to join Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin show: हाल ही में खबर आ रही है की सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स ने लीड रोल निभाने के लिए मशहूर टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा को ऑफर भेजा है। इस बात को सुन फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।
हाल ही में नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर खबर आ रही है की मेकर्स ने ललीड रोल के लिए शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) को ऑफर भेजा है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स और शक्ति अरोड़ा के बीच शो को लेकर बातचीत चल रही है। एक्टर शक्ति आखरी बार शो कुंडली भाग्य में नजर आए थे। फैंस को एक्टर का ये रोल काफी पसंद आया था। अब खबरें आ रही है कि शायद शक्ति अरोड़ा सीरियल से टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। फैंस इस बात को सुन शो के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें की शो में लीप आने के बाद आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शो को छोड़ रहे हैं। इसी के साथ सीरियल की लीड एक्ट्रेस के लिए भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को फाइनल किया है। एक्ट्रेस सीरियल में सवी का किरदार निभाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के लीड एक्टर्स को एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा जी ही परिचय कराएंगी। साथ ही इस वीकेंड तक शो का प्रोमो वीडियो भी शूट कर लिया जाएगा। अब देखना ये होगा की क्या फैंस को नई कहानी पसंद आएगी या नहीं।
