Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में हर रोज नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। जो फैंस को बहुत पसंद आता है। जिस कारण ये सीरियल हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना रहता है। हाल ही में इस सीरियल की कहानी में नया ट्विस्ट आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि रजत अर्श की बातों को सुनकर परेशान हो जाएगा और सई की कस्टडी आशका और अर्श को देने का सोचेगा, लेकिन इन बातों से अभी सवि अंजान है। आगे दिखाया जाएगा कि सवि और रजत की काफी लड़ाई होगी।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई रजत के रूम में नहाएंगी उतने ही समय रजत नहाने आ जाएगा, लेकिन सवि उसे मना कर देगी। इस दौरान सवि और रजत के बीच खूब लड़ाई होगी और रजत दूसरे कमरे में नहाने चले जाएगा। रजत को ऑफिस के लिए लेट होगा जिस कारण वो बिना नहाएं ही ऑफिस जाएगा। रजत ऑफिस में पहुंचकर अपने वकील से भी लड़ाई करेगा और सई की कस्टडी वापस आशका और अर्श को देने के लिए बोलेगा, लेकिन वकील को शक होगा और वो कारण पूछेगा लेकिन रजत उन्हें भी फटकार लगा देगा।
सवि को मिलेगा बेस्ट टीचर का अवॉर्ड
गुस्से में आकर रजत अपने वकील को हद से रहने के लिए कहेगा और खरी खोटी सुना देगा। रजत अपने स्टाफ पर भी गुस्सा निकालेगा। वही सवि अपने घर में गुड न्यूज देगी कि उसे स्कूल में बेस्ट टीचर का अवार्ड मिलेगा। इस खबर को सुनकर पुरा परिवार खुश हो जाएगा। सवि रजत को कॉल करके अवॉर्ड सेरेमनी में आने के लिए जिद करेगी।
रजत ने बनाया मजाक
सवि को बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिलेगा इस बात को सुनकर रजत उसका मजाक बनाएगा और दूसरी तरफ अर्श और आशका खुशी की पार्टी करेंगे। सवि का पूरा परिवार स्कूल जाकर सवि की खुशी में शामिल होगा वही रजत को भी सवि उसकी खुशी में शामिल होने के लिए बोलेगी।
