GHKKPM Spoiler: ​सत्या के भयानक अतीत का खुलेगा राज, सई भी जानकर रह जाएगी हैरान

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 28, 2023, 09:35 AM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin latest upcoming twist : ​गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में अब अतीत के कुछ पन्ने पलटने वाले हैं। क्योंकि सई और सत्या की नई लव स्टोरी शुरू होगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ​सत्या की प्रेमिका गिरिजा की आखिर मृत्यु कैसे हुई।

GHKKPM Full Episode 28 march 2023 spoiler alert: टीवी धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) दर्शक अब सई के जीवन को एक और बड़ा यू-टर्न लेते हुए देखने वाले हैं।यह देखा गया है कि कैसे विराट और सई, पाखी के खिलाफ केस वापस लड़ते हैं। सत्या, पाखी के बुरे इरादों और बदला लेने के इरादों को अदालत कक्ष में उजागर करता है जिससे सई की जीत होती है। विराट, सई को बधाई देता है और सत्या का भी आभारी है कि उसने कैसे उसकी मदद की। हालांकि अब जब भवानी, सई और विराट के एक साथ वापस आने की उम्मीद कर रही है, तो सई के सामने एक नई चुनौती आने वाली है।

ghum hai kisikey pyaar meiin Spoiler 28 march 2023

सत्या का भयानक अतीत

गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में अब अतीत के कुछ पन्ने पलटने वाले हैं। क्योंकि सई और सत्या की नई लव स्टोरी शुरू होगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सत्या की प्रेमिका गिरिजा की मृत्यु हो गई और उसके जाने से सत्या के जीवन में एक बड़ा घहरा आघात लगा है। अब धीरे-धीरे सई उस घाव को ठीक कर रही है, तो क्या सत्या के लिए चीजें आसान होंगी? सत्या और गिरी के बारे में जानने के बाद क्या सई नई चुनौतियों का सामना कर पाएगी?

End of Feed