Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सेट से सामने आया Dheeraj Dhoopar का पहला लुक, अब टीआरपी में मचाएंगे आतंक

Dheeraj Dhoopar First Look From GHKKPM: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) जल्द ही लीप आने वाला है। ऐसे में सीरियल के सेट से धीरज धूपर का पहला लुक सामने आया है जिसमें वो पहचाने नहीं जा रहे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए शूट का वायरल वीडियो।

Dheeraj Dhoopar First Look From GHKKPM: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' लीप आने से पहले काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। घटती टीआरपी मेकर्स के गले की हड्डी बन रही थी जिसके कारण लीप लाने का फैसला लिया। इस बीच सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें शो के लीड एक्टर का नया लुक देखने को मिला है। यह कोई नहीं बल्कि धीरज धूपर है जिन्हे सीरियल के लिए नए लुक में पहचान पाना मुश्किल हो गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए धीरज का लेटेस्ट वीडियो।

ghum hai kisikey pyaar meiin

स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) अब लीप के बाद धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) नजर आने वाले है। सोशल मीडिया पर सेट से एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें धीरज अपने अपकमिंग शो के लिए शूटिंग कर रहे हैं। धीरज ने व्हाइट शर्ट और ब्राउन कलर की पेंट पहनी हुई है। वीडियो में धीरज किसी लड़की से बात कर रहे हैं लेकिन एक अलग अंदाज में। लुक को और भी ज्यादा बदलने के लिए धीरज ने आंखों पर चश्मा भी लगाया हुआ है। वीडियो देखने के बाद फैंस अपकमिंग कहानी के लिए काफी ज्यादा उस्तुक हो गए हैं।

End of Feed