GHKKPM Star in Bigg Boss 19: पिछले हफ्ते ही सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीवी को 5 साल बाद अलविदा कहा। लगातार खराब गिरती हुई टीआरपी के चलते मेकर्स को शो पर ताला लगाना पड़ा। ऐसे में फैंस को काफी दुख हुआ कि अब उन्हे 'गुम है किसी के प्यार में' कि कहानी देखने को नई मिलेगी। शो में परम सिंह और भाविका शर्मा लीड किरदार थे। कुछ देर पहले खबरें उड़ने लगी कि 'गुम है किसी के प्यार में' के ऑफ एयर होते ही परम और भाविका रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आने वाले हैं।
कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के दो कलाकार भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और परम सिंह (Param Singh) का नाम सामने आया था। बॉलीवुड लाइफ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए परम सिंह ने बताया कि रुमर्स झूठ हैं। परम सिंह इन खबरों पर पहले भी कह चुके हैं कि शो 'बिग बॉस' उनके लिए नहीं बना है। परम सिंह और भाविका शर्मा की जोड़ी को सभी आज भी बहुत याद कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि इन दोनों की जोड़ी को किसी नए सीरियल में कास्ट किया जाए।
खबरें है कि शो अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है। इसी के साथ मेकर्स ने शो का फॉर्मेट बदलते हुए 3 की बजाए 5 महीने का ड्यूरेशन कर दिया है। साथ ही कंटेस्टेंट के पास भी किसी अन्य शख्स को शो से निकालने की पावर होगी। 3 महीने बाद ही मेकर्स जनता को उनके टॉप 6 खिलाडी देंगे।
