GHKKPM Upcoming twist: सवि से बदलना लेना चाहता है ईशान, सपनों की उड़ान में बनेगा सबसे बड़ा रोड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 31, 2023, 11:23 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में ईशान और सवि के बीच की नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही हैं। ईशान नहीं चाहता है कि सवि को कॉलेज में एडमिशन मिले। वो सवि को हराने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप आ चुका है। लीप के बाद मेकर्स शो में लगातार नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। सवि एक तरफ जहां अपने सपनों को पूरा करने की तमाम कोशिश कर रही हैं। दूसरी तरफ ईशान नहीं चाहता है कि सवि को इस कॉलेज में एडमिशन मिले। ईशान और सवि के बीच में तीखी नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही हैं। ईशान सवि से कहता है कि बोर्ड के मेंबर्स उसका इंटरव्यू लेंगे।

ईशान सवि से कहता है कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि तुम्हें एडमिशन नहीं मिले। सवि बोर्ड मेंबर्स के सभी सवालों को जवाब देती है। ये देखकर ईशान चौंक जाता है। ईशान सवि से कहता है कि मैं चाहता हूं कि तुम मेरे साथ बास्केटबॉल मैच खेलो। बॉस्केटबॉल मैच में ईशान चैंपियन हैं। क्या सवि ईशान को हराकर कॉलेज में एडमिशन ले पाएगी।

End of Feed