Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। पत्रलेखा विनायक और सई को दूर करने के लिए तमाम कोशिश कर रही हैं। लेकिन उसके सभी प्लान पर बार- बार पानी फिर जा रहा है। पाखी नहीं चाहती कि विराट दोबारा सई और सवि के करीब जाए। विराट विनायक की सलामती के लिए पूजा करता है। विराट विनायक की सलामती के लिए सई और सवि के साथ पूजा करते हैं। विराट पाखी से कहता है कि किसी तरह का ड्रामा मत करो। सई और सवि विनायक और विराट के साथ पूजा करते हैं। सई हर हालत में अपने बेटे को पाना चाहती हैं।
ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)
ये देखना दिलचस्प होगा कि पत्रलेखा कितनी जल्दी इस सच्चाई को अपनाती हैं। सई ने विराट और पाखी के खिलाफ विनायक की कस्टडी की मांग की है। विराट चाहता है कि सई पाखी की हालत को समझे और अपने इस फैसले से पीछे हट जाए।
चौहान परिवार में होगी सई की वापसी
सई इस बात के लिए तैयार नहीं है कि पाखी अब विनायक की परवरिश करें। उसका कहना है कि उसने इतने सालों तक विनायक को अपने पास रखा है और वो इस बार अपना इरादा नहीं बदलने वाली हैं। पाखी की वजह से विराट और सई के बीच नोकझोंक होती हैं। सई विनायक की कस्टडी का केस हार जाएगी। कोर्ट फैसला देती है कि विनायक को विराट और पाखी ने गोद लिया है और उसे अच्छे परवरिश मिल रही हैं। इस फैसले से सई पूरी तरह से टूट जाएगी। क्या सई वीणू को इतनी आसानी से जाने देगी।
विनायक चाहता है कि वो अपनी दोनों मां के साथ रहें। सई विनायक की खुशी के लिए चौहान परिवार में वापसी करेंगी। क्या पाखी और सई अपने बेटे के लिए भूला देंगी अपनी दुश्मनी।
