Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 30th March 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Haia Kisi Ke Pyaar Mein) विराट पाखी और सई की जिदंगी में उथल- पुथल मची हुई है। जहां सई ने पाखी को केस में हरा दिया है। वहीं पाखी का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके साथ विराट को धीरे-धीरे सई के प्यार का खुमार चढ़ रहा है। डॉक्टर सत्या के आने से सई की जिंदगी बदलने वाली है। एक तरफ सई का पुराना प्यार विराट है, जिसे वो भूलकर आगे बढ़ना चाहती है तो दूसरी तरफ डॉक्टर सत्या के साथ उसकी दोस्ती शुरू हो गई है।
GHKKPM 30 March spoiler
पाखी ने सई के खिलाफ कोर्ट केस किया था।पाखी के इन तमाशो से पूरा घर परेशान हो चुका है। वहीं, विराट सई के लिए अपने प्यार का इजहार भी नहीं कर पा रहा है क्योंकि उसके ऊपर पाखी की जिम्मेदारी है। काकू उर्फ भवानी देवी विराट से पूछेगी कि क्या तुम सई से प्यार करते हो। विराट कहेगा कि हां मैं सई से प्यार करता हूं। लेकिन पाखी के लिए अपनी जिम्मेदारी नहीं छोड़ सकता हूं। भवानी देवी कहेगी कि तुम अपने लिए जीना सीखो। इस तरह से घुट घुट कर मर जाओगे तुम।
पाखी से तलाक लेगा विराट
काकू विराट को पाखी के साथ रिश्ता तोडने की सलाह देती है। आने वाले एपिसोड में काकू विराट को कहेगी कि वह पाखी को इस रिश्ते से आजाद कर दे और उसे अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करने दें । वहीं काकू विराट को सई के साथ दोबारा शुरूआत करने के लिए कहेगी। अब देखना यह है कि विराट पाखी से रिश्ता तोड़कर सई को अपने जीवन में लेकर आता है या नहीं?
सई से नफरत करेगा वीणू
शो के अपकमिंग एपिसोड में पाखी वीणू को सई के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी। वो वीणू को बताएगी कि डॉक्टर आंटी ने उसकी मां के साथ बहुत गलत किया है और उसे बर्बाद कर दिया है। वहीं वीणू विराट से कहेगा कि डॉ आंटी बहुत बुरी है वो अब उनसे कभी भी बात नहीं करेगा ।
