Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 18th February 2023 Full Episode: विराट- सई की खुशियों को लगेगी इस शख्स की नजर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2023, 01:21 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 18th February 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में सई और विराट अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करना चाहते हैं। सई चौहान परिवार में आने से पहले विराट के सामने कुछ शर्तें रखती हैं, जिसे विराट मान लेता है। लेकिन जल्द ही दोनों की खुशियों को ग्रहण लगने वाला है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 18th February 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में विराट और सई के बीच का रिश्ता ठीक हो रहा है। दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहते हैं। वहीं, पाखी हर हालत में सई को विनायक और विराट से दूर रखना चाहती हैं। इधर सई विराट से कहती हैं कि मैं चौहान हाउस आ तो गई हूं। लेकिन अपने हिसाब से चीजें करूंगी। मैं जब चाहूं वीणू को घूमाने ले जाऊंगी। उसे प्यार कर सकती हूं।

ghum hai kisi ke pyaar mein (33)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)

विराट सई की हर शर्त को मान लेता है। सई कहती हैं कि बड़ा आसान है न आपके लिए मेरी हर शर्त को मंजूर करना। देखना मेरी जिदंगी में जब कोई और आएगा ना। विराट मंजूर है कह देता है। क्या सई की जिंदगी में आने वाला है कोई नया शख्स।

End of Feed