Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 17 january, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi ke pyaar mein) मजेदार ट्रैक आने वाला है। आज के एपिसोड की शुरुआत सई और विराट के साथ होगी। दोनों करिश्मा और मोहित के रिश्ते में चल रही परेशानी को दूर करने का फैसला करते हैं। करिश्मा को लगता है कि मोहित उसे कभी माफ नहीं करेगा, जिसकी वजह से वो काफी दुखी हो जाती है। सई करिश्मा के मूड को ठीक करने के लिए तमाम कोशिश करती हैं। वो इस दौरान विराट के साथ मिलकर क्रॉफ्ट का भी काम करती हैं। विनायक और सवि दोनों एक- दूसरे की कला की तारीफ करते हैं। विनायक को पता चलता है कि करिश्मा सई के साथ रह रही हैं। ये बात भवानी, सोनाली और ओमकार को पता चलता है कि करिश्मा सई के साथ है।
Ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)
भवानी करिश्मा पर लगाती है इल्जाम
भवानी कहती हैं कि सई करिश्मा और मोहित की शादी को खराब करना चाहती हैं। करिश्मा इसके बाद घर में नहीं रह सकती हैं। सई को जगप्रताप से पता चलेगा कि विराट ने सभी से वीणू के बारे में कुछ भी कहने से मना किया है। सई विराट से जानना चाहती है कि उसने ऐसा करने के लिए क्यों कहा है। जबकि वो जानता है कि मैं अपने बेटे के बारे में जानने के लिए बेताब हूं। इधर सई और विराट करिशमा और मोहित से अपनी लड़ाई सुलझाने के लिए कहते हैं।
वहीं, विराट और सई के बीच में विनायक की पुण्यतिथि पूजा को लेकर बहस होती है। वो विराट से पूछती है कि तुम विनायक के लिए क्यों नहीं पूजा करना चाहते हो। वो कहती हैं कि तुम्हें सबको सच्चाई बतानी होगी विराट। मोहित अपनी और करिश्मा की गलतफहमी को दूर करके चौहाण निवास लेकर जाता है। करिश्मा को देखकर भवानी देवी काफी गुस्सा हो जाती है।
