गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी की दीवानी हुई फराह खान, जल्द बना सकती हैं कहानी पर फिल्म

Farah Khan Loved Gaurav Khanna-Akanksha Chamola love Story: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का खिताब अपने नाम किया। इस बीच सेट पर एक ऐसी चीज हुई जिसे देख हर कोई हैरान था। दरअसल फराह खान गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी से काफी इंप्रेस हुई और इस पर फिल्म बनाने की सोच रही हैं।

Farah Khan Loved Gaurav Khanna-Akanksha Chamola love Story: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। इन दिनों एक्टर शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी कुकिंग स्किल्स से सभी का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन 1 का खिताब किसी और ने नहीं बल्कि गौरव खन्ना ने जीता। इस बीच एक एपिसोड के दौरान हिना और फराह खान ने गौरव खन्ना की लव स्टोरी जानना चाह। जब दर्शकों और फराह खान को लव स्टोरी के बारें में पता चला तो वो काफी इंप्रेस हुईं और एक बड़ी बात तक कह डाली।

Farah Khan Loved Gaurav Khanna-Akanksha Chamola love Story

सोनी टीवी का रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के मंच पर गौरव खन्ना ने बताया कि पत्नी आकांक्षा चमोला को वो एक ऑडिशन के दौरान मिले थे। पहली ही नजर में गौरव को आकांक्षा से प्यार हो गया था। पहली मुलाकात में आकांक्षा को पता नहीं था कि वो गौरव खन्ना से बात कर रही हैं। खुद एक्टर ने भी अपना नाम पत्नी को गौरव नहीं राकेश बताया था। एक दफा आकांक्षा ऑडिशन देने जा रही थी तभी रास्ते में गौरव खन्ना ने उनकी लिफ्ट दी। जब ऑडिशन वाली जगह पर दोनों पहुंचे गौरव ने आकांक्षा को उनका नाम गूगल पर सर्च करने को कहा।

End of Feed