Exclusive: Khatron Ke Khiladi 14 में हुई Asim Riaz की धाकड़ वापसी, रोहित शेट्टी से माफी मांग सुधारी गलती

Asim Riaz Returns To Khatron Ke Khiladi 14 Apologies To Rohit Shetty: टीवी के चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के छोटे पर्दे पर दस्तक देने में कुछ ही वक्त रह गए हैं। शो से कुछ दिनों पहले आसिम रियाज की छुट्टी हुई थी तो वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी वापसी हो चुकी है।

Asim Riaz Returns To Khatron Ke Khiladi 14 Apologies To Rohit Shetty: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने धाकड़ शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग रोमानिया में शुरू हो चुकी है और अभी तक शो में काफी बवाल भी मच चुका है। दरअसल, कुछ दिनों पहले आसिम रियाज को अभिषेक कुमार और शालीन भनोट संग झगड़ा करने व रोहित शेट्टी संग बहस करने के लिए शो से निकाल दिया गया था। हालांकि टाइम्स नाउ की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम रियाज 'खतरों के खिलाड़ी 14' में वापसी कर चुके हैं।

End of Feed