Exclusive: रैपर खानजादी (Khanzaadi) उर्फ फिरोजा खान (Firoza Khan) बिग बॉस 17 से पॉपुलर हुई थी। खानजादी पर अक्सर आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने शो में सलमान खान की बेइज्जती की थी। कुछ लोगों का कहना था कि सलमान उन्हें टारगेट करते हैं। जान-बूझकर खानजादी को वीकेंड पर ज्यादा सुनाया जाता है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना था कि खानजादी सलमान को इज्जत नहीं देती थी। इन सभी आरोपों पर खानजादी ने अपना रिएक्शन दिया है।
Salman Khan and Khanzaadi (credit Pic: Instagram)
खानजादी ने कहा, मैंने उनकी कभी बेइज्जती नहीं की
खानजादी ने कहा, मुझे नहीं पता ऐसा क्यूं दिख रहा है बाहर। लेकिन मेरी तरफ से ऐसा कुछ नहीं है। शो में आने से पहले मैं सलमान खान से मिलने से पहले काफी नर्वस थी। उनसे मिलने के बाद मैं काफी खुश थी क्योंकि उन्होंने मेरे काम की तारीफ की। मैंने स्टेज पर भी गाया है। उनसे मिलने के बाद मुझे काफी अच्छा लगा। उन्होंने मेरे काम की भी बहुत सराहना की। इतना ही नहीं जब उन्होंने मुझे कैटरीना से मिलवाया तो भी कहा, मैं बहुत अच्छी रैपर हूं। मैं ना बहुत ज्यादा मुंहफट हूं। अगर कोई मेरे कैरेक्टर पर बात करेगा तो मैं चुप नहीं रहूंगी।
खानजादी को लेकर अब्दू रोजिक ने कहा था वो उसे कभी इनवाइट नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने सलमान खान को बेइज्जत किया था। खानजादी ने कहा, किसी को ऐसा लगता है तो वो उनका प्रॉब्लम नहीं है। मैं यहां पर लोगों को प्लीज करने नहीं बैठी हूं। मैं सलमान सर से मिली। हमारे बीच में बहुत अच्छी बातचीत हुई। अगर इस तरह के रूमर्स सोशल मीडिया पर है तो इससे मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद खानजादी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है।
