Exclusive: वरुण सूद (Varun Sood) अपनी अपकमिंग वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग के प्रमोशन में बिजी हैं। सीरीज में वरुण के साथ नम्रता सेठ (Namrata Seth) और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं। ये वेब सीरीज 26 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। एक्टर ने कुछ समय पहले ही नम्रता सेठ के साथ फोटो शेयर की थी। सोशल मीडिया पर वो फोटो जमकर वायरल हुई थी। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी डेटिंग लाइफ पर चुप्पी तोड़ी है।
Varun -Namrata (credit pic: instagram)
वरुण ने कहा, मेरे फैंस बहुत स्वीट है। वो मुझे बस खुश देखना चाहते हैं इसलिए इस तरह की बातें करते हैं। मैं और नम्रता बहुत अच्छे दोस्त है। मैंने वो फोटो इसलिए डाली थी क्योंकि वो बहुत खूबसूरत तस्वीर थी। हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
वरुण संग रिश्ते पर नम्रता ने तोड़ी चुप्पी
हम दोनों की पहली मुलाकात पुडुचेरी में एक एक्टिंग वर्कशॉप के दौरान हुई थी। मैं वर्कशॉप अटेंड करती थी और ये बाहर घूमता था। मेरे दिमाग में वरुण की कूल इमेज बनी हुई थी। वो ऐसा बच्चा था जो कभी क्लास अटेंड नहीं करता है। लेकिन ऑडिशन के दौरान हम दोनों एक दम से कनेक्ट हो गए। मेरे लिए ये बहुत क्यूट जेश्चर है कि उसके फैंस सोचते हैं कि मैं एक अच्छी लड़की हूं। नम्रता से पहले वरुण दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे थे। दिव्या ने वरुण को चीट किया था जिस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
