Exclusive BB 17 Mannara Chopra : जीतने के बाद Munawar से गले भी नहीं मिल पाई Mannara Chopra, कहा- पता नहीं बाहर आकर कैसे रहेंगे रिश्ते

Exclusive BB 17 Mannara Chopra Interview : बिग बॉस 17 टॉप 3 में जाने वाली अदाकारा मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) ने घर से निकलते ही सबसे पहले टेली टॉक के सात बातचीत की। अपने जिगरी दोस्त मुनव्वर की जीत पर उन्हें बधाई दी इसी के साथ एक्ट्रेस ने घर के अपने अनुभव भी साझा किए।

Exclusive BB 17 Mannara Chopra Interview : टीवी फेमस शो बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) को बीती रात अपना विजेता मिल गया है। कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी( Munawar Faruqui) के हाथ में बिग बॉस 17 की चमचमाती ट्रॉफी आ गई है। वहीं मुनव्वर के फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को भी मिल रहा है। शो में टॉप 3 तक जाने वाली मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) ने भी अपने दोस्त को बधाई दी है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बाहर निकलते ही टेली टॉक के साथ खास बातचीत भी की, आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने अंकिता और मुनव्वर को लेकर क्या कहा

Mannara Chopra Interview

बिग बॉस 17 टॉप 3 में जाने वाली अदाकारा मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) ने घर से निकलते ही सबसे पहले टेली टॉक के सात बातचीत की। अपने जिगरी दोस्त मुनव्वर की जीत पर उन्हें बधाई दी इसी के साथ एक्ट्रेस ने घर के अपने अनुभव भी साझा किए। जब उनसे पूछा गया कि अंकिता लोखण्डे के घर से निकलने पर उन्हें कैसा लगा क्या उन्हें विश्वास था वह बाहर आ जाएगी ? इस पर मन्नारा ने कहा कि जब अरुण माशेट्टी घर से निकले मुझे तब भी यकीन था कि अंकिता जी घर से जा सकती हैं। यह खेल पर्सनैलिटी का है उनकी ये छवि लोगों को बिल्कुल नहीं पसंद आई होगी।

End of Feed