Elvish Yadav ने रेव पार्टी पर मीडिया को दिया खुल्ला चैलेंज, कहा- 'मैं सलमान संग शूट कर रहा था आपके पास कोई प्रूफ..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 19, 2024, 07:17 PM IST

Elvish Yadav gives challenge on Rave Party: एल्विश यादव इन दिनों रेव पार्टी के चक्कर में काफी चर्चा में बने हुए हैं, स्नेक रेव पार्टी के लिए एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव ने दावा किया है कि सांपों के जहर वाली रेव पार्टी में वह शामिल नहीं थे।

Elvish Yadav gives challenge on Rave Party: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबरएल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों स्नेक रेव पार्टी (Snake Rave Party) के चक्कर में काफी चर्चा में बने हुए हैं, स्नेक रेव पार्टी के लिए एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव ने दावा किया है कि सांपों के जहर वाली रेव पार्टी में वह शामिल नहीं थे। एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सफाई देते दिख रहे हैं। फेमस यूट्यूबर ने स्नेक वेर पार्टी को लेकर सफाई देने के साथ ही मीडिया को खुल्ला चैलेंज भी दिया है। एल्विश यादव का मानना है कि जो लोग भी स्नेक रेव पार्टी को लेकर मुझपर इल्जाम लगा रहे हैं मैं उन्हें प्रूफ देने के लिए खुल्ला चैलेंज दे रहा हूं।

Elvish Yadav on Snake Venom Case

एल्विश यादव के इस कमेंट के बाद अब स्नेक रेव पार्टी में उनके कनेक्शन को लेकर और भी बातें होने लगी हैं आइए उनकी वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed