Ekta Kapoor With Two Komolika: प्रोड्यूसर एकता कपूर ने टीवी दुनिया को कई हिट सीरियल के साथ साथ आइकोनिक किरदार भी दिए। एकता कपूर का शो 'कसौटी जिंदगी की' की कमोलिका सभी को याद होगी। कमोलिका ने प्रेरणा और अनुराग की प्रेम कहानी में जमकर आग लगाई। कमोलिका की चाल से लेकर लुक तक सभी एक जमाने में काफी फेमस था। बीती रात एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर टीवी की दो कमोलिका दिखाई, जिसे देख सभी खुश हुए। ऐसे में रुमर्स उड़ने लगे कि क्या एकता परदे पर दो कमोलिका लेकर लौटेंगी। इस रिपोर्ट में देखें एकता का वीडियो।
वीडियो कि शुरुआत एकता कपूर (Ekta Kapoor) से होती है जो कहती हैं एक नहीं बल्कि दो कमोलिका। कैमरा घूमता है और सामने हिना खान (Hina Khan) और उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) अपनी जुल्फों से खेलते हुए नजर आईं। बैकग्राउन्ड में कमोलिका का धुन बज रही होती है। हिना और उर्वशी को साथ देखकर सभी खुश हो गए। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए एकता लिखती हैं 'एक रील के प्राइज में दो दो कमोलिका।' खुद हिना खान कमेंट सेक्शन में उर्वशी ढोलकिया को OG कमोलिका का टैग देती नजर आईं।
बता दें सबसे पहले उर्वशी ने कमोलिका का किरदार निभाया था जिससे उन्हे घर घर पहचान मिली। फिर साल 2018 में 'कसौटी जिंदगी के' रिलीज हुआ जिसमें हिना खान ने कमोलिका का किरदार निभाया। वीडियो देखने के बाद जनता चाहती है कि दोनों को एक साथ कास्ट करना चाहिए। इसी के साथ फैंस एकता कपूर से नागिन 7 और 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' का अपडेट पूछते दिखे। जैसा कि आप सभी को मालूम है एकता जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' लॉन्च करने वाली हैं जिसकी तैयारी जोरों शोरों पर है।
