Eisha Singh-Avinash Mishra Reunite With Vivian Dsena: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' में बहुत से कंटेस्टेंट्स की दोस्ती ऐसी रही कि घर से निकलने के बाद भी उनका रिश्ता मजबूती से कायम है। जहां श्रुतिका अर्जुन का बॉन्ड तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और एलिस कौशिक के साथ गहरा हो गया है। वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती भी खूब सुर्खियों में रहती है। वहीं अब 'बिग बॉस 18' की एक और तिगड़ी फिर से साथ आई है। वो तिगड़ी कोई और नहीं बल्कि अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह (Eisha Singh) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की है। बीती रात तीनों एक साथ नजर आए, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी ईशा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: अविनाश मिश्रा को ईशा सिंह इश्क लड़ाता देख जला भाविका शर्मा का दिल? अनफॉलो करते ही लिख डाली ये बड़ी बात
ईशा सिंह (Eisha Singh) ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के साथ अपनी फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं। तस्वीर में तीनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। इस फोटो को शेयर करते हुए ईशा सिंह ने लिखा, "मेरे पसंदीदा। हंसी से लेकर शांत पलों तक, ये हमेशा सच्चे ही रहे हैं। इन दो के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।" ईशा सिंह के अलावा अविनाश मिश्रा ने भी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कभी न टूटने वाली तिगड़ी।"
बता दें कि 'बिग बॉस 18' में एक वक्त ऐसा था जब विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) से खिंचे-खिंचे रहने लगे थे। यहां तक कि उनकी पत्नी नौरान अली ने भी अविनाश मिश्रा पर उंगली उठाई थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद नौरान अली ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को विवियन डीसेना के लिए आयोजित की गई पार्टी में बुलाया था।
