मुंबई की सड़कों पर ईडन रोज के साथ हुआ ऐसा भयानक हादसा, एक्ट्रेस बोलीं- लेटेंट छोड़ो महिला सुरक्षा पर ध्यान दो...

Bigg Boss 18 Fame Edin Rose Followed By Drunk Man In Jaguar In Mumbai: 'बिग बॉस 18' फेम ईडन रोज के साथ मुंबई की सड़कों पर भयानक हादसा हुआ है। ईडन रोज ने बताया कि शराब के नशे में एक शख्स ने उनका अपनी जैग्वार कार से पीछा करने की कोशिश की थी।

Bigg Boss 18 Fame Edin Rose Followed By Drunk Man In Jaguar In Mumbai: 'बिग बॉस 18' फेम ईडन रोज इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। ईडन रोज को 'बिग बॉस 18' में बेहद बोल्ड अंदाज में देखा गया था। शो से बाहर भी ईडन रोज अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही ईडन रोज कई बार अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन हाल ही में मुंबई में ईडन रोज के साथ एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई। एक्ट्रेस ने बताया कि मुंबई की सड़कों पर शराब के नशे में धुत एक शख्स ने करीब 20 मिनट तक उनका पीछा किया। मामले को लेकर ईडन रोज (Edin Rose) ने प्रशासन और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये और कहा कि लेटेंट छोड़ो महिला सुरक्षा पर ध्यान दो।

ईडन रोज के साथ मुंबई की सड़क पर हुई घटिया हरकत

End of Feed