Divyanka Tripathi के घर शादी के 8 साल बाद गूंजेगी किलकारी? वीडियो देख तेज हुईं प्रेग्नेंसी की अटकलें

Divyanka Tripathi Pregnant: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की शादी को 8 साल हो गए हैं लेकिन अब तक उनकी कोख सुनी हैं। ऐसे में फैंस जब भी एक्ट्रेस को कहीं स्पॉट करते हैं, उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो जाती हैं। दिवाली पार्टी के दौरान एक्ट्रेस को देख एक बार फिर प्रेग्नेंसी की खबरों ने जोड़ पकड़ लिया है। आइए देखते हैं।

Divyanka Tripathi Pregnant: टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' फेम दिव्यंका त्रिपाठी अक्सर अपने खुशनुमा अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने स्टार प्लस के इस शो से फैंस के दिलों में काफी जगह बनाई थी। इसके अलावा उन्हें रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी साहस के साथ खतरनाक स्टंट करते देखा जा चुका है। अब हाल ही में दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को संदीप सिकंद की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया। जहां वह अपने पति विवेक दहिया के साथ आईं थी और हमेशा की तरह कपल गोल सेट करती दिख रही थीं। इस बीच दिवाली पार्टी के दौरान एक्ट्रेस को देख एक बार फिर प्रेग्नेंसी की अटखलें लगनी शुरू हो गई हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Divyanka Tripathi Pregnant?

टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) हाल ही में संदीप सिकंद द्वारा होस्ट की गई दिवाली पार्टी में नजर आईं। इस पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने खूबसूरत ऑलिव ग्रीन रंग का वेलवेट का कुर्ता और पठानी सलवार पहनी हुई थी। कानों में बड़े झुमके के साथ उनके बाल खुले हुए थे। इस पार्टी के दौरान की एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें की इस दिवाली पार्टी के बाद से ही दिव्यंका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की अटखलों ने जोड़ पकड़ लिया है। फैंस ने वेलवेट सूट में एक्ट्रेस का बेबी बंप स्पॉट किया है। कहा जा रहा है कि शादी के 8 बाद दिव्यंका त्रिपाठी के घर किलकारी गूंजने वाली है।

End of Feed