टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal) सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों की वजह से लाइम लाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से काम मांग रही हैं। उनका ये अंदाज लोगों को कुछ खास पंसद नहीं आया। सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
divya aggarwal (credit pic: instagram)
वीडियो में दिव्या कहती हैं, हेलो अनुराग सर, ये मेरा आपके लिए ओपन लेटर है। देखो 15 साल से हूं इंडस्ट्री में। बहुत काम किया है और अभी भी बहुत काम मिल रहा है। मुझे ऐसे ऑफर आ रहे हैं बिल्डिंग से कूद जाओ। झगड़े करो और रियलिटी शोज करो। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन मैं वो करना चाहती हूं जिसमें मेरा दिल लगे। मैंने आपको सबसे पहले एक वर्कशॉप में पृथ्वी थिएटर्स में देखा था और मैं आपके साथ तभी से काम करना चाहती हूं।
दिव्या ने अनुराग कश्यप से मांगा काम
दिव्या आगे कहती हैं कि मैं अपने सोशल मीडिया का पूरा फायदा उठाते हुए ये ओपन लेटर दे रही हूं आपको। मैं ये नहीं कह रही हूं कि आप खैरात में मुझे वेब शो या फिल्में दे। आप मुझे बताओ कि मैं ऑडिशन कैसे दे सकती हूं। भले ही मैं 15 साल से इंडस्ट्री में हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि ऑडिशन कैसे दूं। मुझे बस ऑडिशन देना है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मुझे काम मांगने में कोई शर्म नहीं है। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये कोई तरीका है भीख मांगने का। दूसरे यूजर ने लिखा, ओवर एक्टिंग की दुकान हो तुम। तीसरे यूजर ने लिखा, 15 साल से इंडस्ट्री में है और पता नहीं की ऑडिशन कैसे देना है।
