Dipika Kakar का इसलिए बीमारी में घटा 12 kg वजन, वजह बताते हुए बोले शोएब- किसी के साथ ऐसा न हो...

Dipika Kakar Lose 12 Kg Weight Amid Treatment: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का बीमारी में 12 किलोग्राम वजन कम हो गया है। वहीं शोएब इब्राहिम ने इसका कारण साझा किया है।

Dipika Kakar Lose 12 Kg Weight Amid Treatment: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। दीपिका कक्कड़ यू-ट्यूब व्लॉग साझा कर हमेशा फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ का कैंसर से जुड़ा इलाज जारी है। वक्त-वक्त पर एक्ट्रेस की इम्नयूनो थेरेपी भी होती है। लेकिन बीते कुछ वक्त पहले फैंस ने नोटिस किया था कि दीपिका कक्कड़ का वजन पहले के मुकाबले काफी कम हो चुका है। यहां तक कि एक्ट्रेस की आंखों के आसपास काले घेरे देखकर भी फैंस हैरान रह गए थे। वहीं अब शोएब इब्राहिम ने फैंस की चिंता पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि दीपिका कक्कड़ का करीब 12 किलोग्राम वजन कम हुआ है। शोएब इब्राहिम ने इसकी वजह भी जाहिर की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें: Prince Narula को रजत दलाल ने दी सख्त चेतावनी, बोले- 'उंगली तो लगाकर...', Elvish Yadav से जुड़ा है माजरा

Dipika Kakar के वजन कम होने पर शोएब इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दीपिका कक्कड़ के बारे में बात करते हुए शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने कहा, "मुझे आप लोगों से बात कहनी है, जो कि बहुत जरूरी है। आप लोगों में से बहुत लोग पूछ रहे हैं कि दीपिका का वजन कैसे कम हुआ है। लेकिन भरोसा करें, हम दुआ करते हैं कि ऐसे किसी का वजन कम न हो। दीपिका का वजन जो कम हुआ है, वो डाइट की वजह से नहीं है।" वहीं दीपिका कक्कड़ ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शुरू में जो 5-6 किलोग्राम वजन कम हुआ था, वो डाइट की वजह से हुआ है। लेकिन अभी कुछ महीनों में जो कम हुआ है, वो इम्यूनो की वजह से है। इसके साइड इफेक्ट्स हैं, क्योंकि इस दौरान खाना अंदर नहीं जाता।" टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने क्यों ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? बताया सच; डेली सोप क्वीन ने भी दिया रिएक्शन

    शोएब इब्राहिम ने इस बारे में आगे बताया, "हर दो दिन में वॉमिटिंग होती है, जिसकी वजह से लोग कमजोर हो जाते हैं, कीमो की वजह से और इम्यूनो की वजह से।" शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में आगे बताया कि कई सोशल मीडिया हैंडल दीपिका कक्कड़ के पुराने वीडियो शेयर करके वजन कम करने का तरीका बता रहे हैं। एक्टर ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि आप ऐसे ही किसी को भी फॉलो मत करो। शोएब इब्राहिम ने कहा, "अल्लाह न करे कि किसी का ऐसे वजन कम हो। डाइट पर प्रतिबंध है। क्योंकि मीठा कम कर दिया है, नाचनी की रोटी खाती है दीपिका, ज्वार की रोटी खा लेती है। और अभी तो इम्यूनो की वजह से खाना ही बहुत कम जा रहा है। तो ऐसे वजन कम हुआ है।"

    End of Feed