Dipika Kakar ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 6, 2023, 08:45 PM IST

Dipika Kakar flaunt baby bump: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। दीपिका इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो शेयर की हैं।

Dipika Kakar flaunt baby bump: ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ (Dipika Kakar) जल्द मां बनने वाली हैं। दीपिका और शोएब अपने पहले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने 22 जनवरी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अनाउंसमेंट की थी। कपल की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट कलर की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस फोटो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

dipika and shoaib (3)

dipika and shoaib (credit pic: instagram)

दीपिका ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, पहले से ज्यादा अपने नए रूप के साथ प्यार में पड़ रही हूं। एक्ट्रेस ने इससे पहले भी अपने एक क्यूट फोटो शेयर की थी।

End of Feed