फिर से इस बीमारी का शिकार हुई Debina Bonnerjee, दर्द में तड़प रही है एक्ट्रेस

Debina Bonnerjee endometriosis back: टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने हाल ही में खुलासा किया कि उनका एंडोमेट्रियोसिस फिर से वापस आ गया है। अभिनेत्री ने बताया की उनकी बेटियों से जन्म से पहले भी उन्हें इस दर्द का सामना करना पड़ा था। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Debina Bonnerjee endometriosis back: टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने हाल ही में खुलासा किया कि उनका एंडोमेट्रियोसिस फिर से वापस आ गया है। अभिनेत्री ने बताया था कि कैसे लियाना के जन्म से पहले उन्हें इस स्थिति का पता चला था और अब यह फिर से वापस आ गया है। अपने व्लॉग पर बात करते हुए देबिना ने अपनी इस बीमारी का खुलासा किया है। बता दें कि एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की दीवारों के अंदर ब्लीडिंग होने लगती है और यह गर्भधारण के दौरान समस्या पैदा कर देता है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Debina Bonnerjee endometriosis back

अपने व्लॉग पर बात करते हुए देबिना ने साझा किया, "मुझे कुछ भी करने का मन नहीं कर रहा है। मैं बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रही हूँ। एंडोमेट्रियोसिस ऐसी चीज है जिसे आप कभी नहीं छोड़ सकते और यह फिर से वापस आ गया है। इसके लिए एक छोटा सा ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन के बाद आप कुछ समय के लिए बेहतर महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह वापस आ जाता है।

End of Feed