Dalljiet Kaur Return to Kenya: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। साल 2023 में एक्ट्रेस ने एनआरआई निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी जो 11 महीनों के अंदर टूट गई। एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया था कि उनके पति निखिल का अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से उनकी शादी टूटी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति को लेकर कई खुलासे किए और दोनों के बीच कई बयान बाजी हुई। इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी की वह वापिस केन्या आ गईं हैं।
कुछ दिनों पहले निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह चाहते हैं की दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपना सारा सामान घर से ले जाएं। वरना वह केन्या में ही किसी चैरिटी को दान कर देंगे। ऐसे में अब दलजीत कौर केन्या पहुँच गई है और तस्वीर शेयर कर अपने गर्ल गैंग संग समय बीता रही हैं। लोगों का मानना है की शायद एक्ट्रेस अपना सामान लेने गईं और अब उनका निखिल संग भी आमना सामना हो सकता है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की अब दलजीत का अपनी टूटती शादी के बाद अगला कदम क्या होगा।
कुछ समय पहले निखिल पटेल को लेकर रेडित पर एक पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की ने बताया कि निखिल सभी लड़कियों संग फ्लर्ट करते हैं और वह दलजीत संग एक ओपन रिलेशनशिप चाहते थे। जिसमें शादी के बाद भी पति पत्नी बाहर किसी के साथ अफेयर कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है और फिर एक बार यह कपल शादी को मौका देना चाहते हैं।
