दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग शेयर की हनीमून की First Pic, ट्विनिंग आउटफिट में दिखा कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2023, 12:28 PM IST

दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) और निखिल पटेल (Nikhil Patel) शादी के बाद अपने हनीमून पर निकल गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर हनीमून की खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। फोटो में कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) और निखिल पटेल (Nikhil Patel) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को शादी की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की दूसरी शादी से उनका परिवार बेहद खुश है। दलजीत ने अपनी शादी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने सफेद लहंगे के साथ लाल दुपट्टा पेयरअप किया था। दलजीत ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के बाद कपल अपने हनीमून पर निकल गया है।

dalljeit and nikhil

dalljeit and nikhil (credit pic: instagram)

दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर निखिल के साथ हनीमून की फोटो शेयर की है। फोटो में कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में निखिल दलजीत को ट्रोली से खींचते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने हनीमून का हिंट देते हुए बताया कि ये काफी मजेदार होने वाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ये हम अपने हनीमून पर चले। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दलजीत की शादी में करिश्मा तन्ना से लेकर रिद्धि डोगरा तक आए थे।

End of Feed