CID 2 से एसीपी प्रद्युम्न का पत्ता साफ होते ही हुई इस TV एक्टर की एंट्री, अब अभिजीत और दया को देगा ऑर्डर?

New Entry in CID 2: सोनी टीवी का शो 'सीआईडी 2' को लेकर कुछ समय पहले खबर आई की शिवाजी साटम की एसीपी प्रद्युम्न के रोल से छुट्टी हो गई है। अब रुमर्स उड़ रहे हैं कि उनकी जगह 34 वर्षीय टीवी एक्टर लेगा। आखिर कौन है वो टीवी एक्टर जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

New Entry in CID 2: क्राइम थ्रीलर शो 'सीआईडी 2' इन दिनों लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कहा जा रहा था कि शो से शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युम्न का रोल खत्म कर दिया है। ऐसे में खुद एक्टर ने बताया कि ये सब फैसले मेकर्स के हैं और फिलहाल वो शूटिंग नहीं कर रही। शिवाजी ने ये भी कहा 'मैं लंबी छुट्टी पर चल रहा हूं।' इस खबर के लीक होते ही रुमर्स उड़ने लगे की मेकर्स एक नए टीवी एक्टर को शो में लेकर आने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Parth Samthaan in CID

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) की शो 'सीआईडी 2' (CID 2) में एंट्री हो सकती है। 34 वर्षीय एक्टर प्रद्युम्न का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि इन रुमर्स पर मेकर्स और एक्टर की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में क्या पार्थ समथान 5 साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी करेंगे। आखरी बार एक्टर स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी 2' में नजर आए थे। जिसमें एक्टर ने एरिका फर्नांडिस संग ऑनस्क्रीन रोमांस किया था। ऐसे में फैंस चाहते थे की जल्द ही वो पार्थ को छोटे परदे पर वापिस देखे लेकिन लगता है अब तमन्ना पूरी होने वाली है।

End of Feed