CID 2 Parth Samthaan Entry Confirmed: टीवी का पॉपुलर शो सीआईडी सीजन 2( CID 2) के साथ फैंस के बीच छाया हुआ है। लंबे समय बाद शो ने टीवी पर एंट्री ली थी जिसका क्रेज आज भी लोगों के बीच बरकरार है। वहीं पिछले कुछ समय से सीआईडी सीजन 2 चर्चा में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शो के लीड किरदार शिवाजी साट( Shivaji Satam) म शो से एग्जिट ले रहे हैं। शो में उनकी मौत हो जाएगी, जिसके बाद यह अफवाह थी कि उनकी जगह टीवी स्टार पार्थ समथान नजर आने वाले हैं। अब पार्थ समथान ने खुद बता दिया कि वह शो में आने वाले हैं या नहीं।
कैसी हैं ये यारियां फेम एक्टर पार्थ समथान( Parth Samthaan) ने कन्फर्म कर दिया है कि वह सीआईडी 2 में नजर आने वाले हैं। सास-बहु और साजिश के साथ इंटरव्यू में पार्थ ने बताया कि वह शो में एसीपी आयुष्मान बनकर आ रहे हैं। उन्होंने जब यह बात अपने घर पर बताई तो परिवार को यकीन नहीं हुआ। इतने बड़े शो में लीड किरदार मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस शो का हिस्सा बनूँगा। मैंने अभी तक केवल रोमांटिक किरदार किए हैं यह मेरे लिए एक अलग रोल है जो चैलेंजिंग भी है।
पार्थ समथान को इस किरदार में देखने के लिए फैंस भी बेताब नजर आ रहे हैं। सीआईडी 2 से पार्थ 5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। बताते चले कि शिवाजी साटम का किरदार शो से खत्म किया जाएगा या नहीं यह फैंस के लिए सरप्राइज रहने वाला है। हालांकि यह क्लियर है कि पार्थ ने शिवाजी को रिप्लेस कर दिया है।
