Bigg Boss Season 20 Live Updates: आज से होगा बिग बॉस 20 का आगाज, सलमान खान संभालेंगे शो की कमान
Bigg Boss season 20 Live, Contestants With Photos, salman khan Show bb20 Colors TV Updates: ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर आज होने जा रहा है। सलमान खान एक बार फिर शो की कमान संभालेंगे और नए कंटेस्टेंट्स का स्वागत करेंगे। वंडरलैंड जैसे घर, नए ट्विस्ट और जबरदस्त ड्रामे के साथ आज से नया सफर शुरू होगा।
Bigg Boss season 20 Live, Contestants With Photos, Show Timing Live Updates: टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20)’ का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज यानी 6 सितंबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) शो की होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार शो की थीम और घर का अंदाज काफी अलग रखा गया है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
‘बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20)’ का घर वंडरलैंड से इंस्पायर्ड नजर आ रहा है। घर की सजावट से लेकर इसके अलग-अलग हिस्सों तक में दर्शकों को कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलेंगी। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए कई नए ट्विस्ट भी रखे गए हैं। इनमें ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ और रूम नंबर 20 से जुड़ा ट्विस्ट खास चर्चा में है। अब देखना होगा कि घर में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट्स इन नए नियमों के बीच अपना गेम कैसे खेलते हैं।
इस सीजन में टीवी, सोशल मीडिया, फिल्म, म्यूजिक और खेल की दुनिया से जुड़े कई चेहरों के नाम चर्चा में हैं। ईशा रिखी (Isha Rikhi), माही विज (Mahhi Vij), कनिका मान (Kanika Mann), अर्शिफा खान (Arishfa Khan), अम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), मैरी कॉम (Mary Kom), कुशाल तंवर (Kushal Tandon), काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और रीति तिवारी (Riti Tiwari) जैसे नामों को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। शो से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं।
ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही घर में दोस्ती, तकरार, रिश्तों और रणनीति का खेल शुरू हो जाएगा। सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट्स का स्वागत करते हुए उनके साथ मजेदार बातचीत भी करेंगे। अब नजर इस बात पर है कि इस बार कौन घर में सबसे ज्यादा धमाल मचाता है।
