LIVE

Bigg Boss OTT Season 2 Winner LIVE: फुकरा इंसान को हराकर एल्विश यादव बने बिग बॉस विनर, घर ले गए 25 लाख रुपये

Bigg Boss OTT Season 2 Winner LIVE: फुकरा इंसान को हराकर एल्विश यादव बने बिग बॉस विनर, घर ले गए 25 लाख रुपये
Bigg Boss OTT Season 2 Winner LIVE: फुकरा इंसान को हराकर एल्विश यादव बने बिग बॉस विनर, घर ले गए 25 लाख रुपये

Bigg Boss OTT Season 2 Finale Winner Name 2023 LIVE Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले आज 14 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाला है। फिनाले से पहले बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फिनर के नाम को लेकर चर्चा बनी हुई है। पूजा भट्ट, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और बेबिका ध्रुवे इस सीजन के 5 फाइनलिस्ट हैं। बिग बॉस ट्रॉफी की रेस में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान सबसे आगे नजर आ रहे हैं। इन दोनों कंटेस्टेंट में से कोई एक बिग बॉस की ट्रॉफी अपने घर से जा सकता है। फिनाले से पहले बिग बॉस का प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसमें पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे एक साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2 Voting TrendBigg Boss OTT 2 Winner Prediction

इसके साथ ही एक और बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि अभिषेक मल्हान की तबीयत फिनाले से पहले काफी बिगड़ गई है। जिसके बाद अब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने इस बारे में जानकारी दी है। इसी के साथ ही यह भी बात सामने आई है कि फुकरा इंसान फिनाले में परफॉर्म करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। आइए बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फिनाले से जुड़ी सारी अपडेट पर नजर डालते हैं।

AUG 14, 2023 23:32 IST

Bigg Boss OTT 2 Winner Live: एल्विश ने अभिषेक-मनीषा को थमाई ट्रॉफी

ट्रॉफी जीतने के बाद एल्विश यादव ने इसे अभिषेक और मनीषा के हाथ में थमा दी, इस मूमेंट ने सभी का दिल जीत लिया।
AUG 14, 2023 23:23 IST

Bigg Boss OTT 2 Winner Name: एल्विश बने विनर

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर बन गए हैं।
AUG 14, 2023 23:09 IST

Bigg Boss OTT 2 Finale Live: विनर को मिलेंगे 25 लाख

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतने वाले कंटेस्टेंट को 25 लाख रुपये का इनाम मिलने वाला है।
AUG 14, 2023 23:05 IST

Bigg Boss OTT 2 Finale: घर से बाहर निकले अभिषेक और एल्विश

AUG 14, 2023 22:54 IST

Bigg Boss OTT 2 Finale Live: अभिषेक को विनर बनाना चाहती हैं मनीषा

AUG 14, 2023 22:50 IST

Bigg Boss OTT 2 Finale Live: 15 मिनट के लिए खुली वोटिंग लाइन

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की वोटिंग लाइन 15 मिनट के लिए खुल गई हैं, आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट कर सकते हैं।
AUG 14, 2023 22:49 IST

Bigg Boss OTT 2 Finale Live: मनीषा रानी हुईं बाहर

टॉप-3 में आने के बाद मनीषा रानी अब बिग बॉस के घर से बाहर आ गई हैं, इसी के साथ ही एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान टॉप 2 बन गए हैं।
AUG 14, 2023 22:26 IST

Bigg Boss OTT 2: बेबिका धुर्वे हुईं बाहर

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बेबिका धुर्वे भी बाहर हो गई हैं। बता दें कि वह चौथे नंबर पर रहीं।
AUG 14, 2023 22:15 IST

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट का कटा पत्ता

'बिग बॉस ओटीटी 2' से पूजा भट्ट का पत्ता कट चुका है। बता दें कि वह पांचवे नंबर पर आईं। उन्होंने जाते-जाते एल्विश यादव को सपोर्ट किया और उनके जीतने की उम्मीद जताई।
AUG 14, 2023 22:09 IST

Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान की हुई वापसी

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभिषेक मल्हान ने धमाकेदार वापसी की है। उन्हें शो में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
AUG 14, 2023 21:39 IST

Bigg Boss OTT 2: फिनाले में नहीं दिखे अभिषेक

'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में अभिषेक मल्हान नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि स्वास्थ्य कारणों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। ऐसे में शो में उन्हें न देख फैंस भी मायूस हो गए हैं।
AUG 14, 2023 21:07 IST

Bigg Boss OTT 2: मनीषा ने खाई सलमान खान से डांट

'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर खबर आ रही है कि फिनाले में सलमान खान ने मनीषा रानी को डांट दिया। दरअसल, वह पूजा भट्ट और महेश भट्ट के बीच बोल पड़ी थीं, जिसे लेकर सलमान ने उनकी क्लास लगाई।
AUG 14, 2023 20:55 IST

Bigg Boss OTT 2: कृष्णा ने बादशाह और सलमान संग की मस्ती

AUG 14, 2023 20:50 IST

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव को सपोर्ट कर रहे हैं बादशाह

'बिग बॉस ओटीटी 2' का फिनाले का आगाज होने में चंद मिनट का फासला रह गया है। बता दें कि मशहूर सिंगर बादशाह ने बताया है कि वह एल्विश यादव को सपोर्ट कर रहे हैं।
AUG 14, 2023 16:28 IST

Bigg Boss OTT 2: विनर को मिलेंगे लाखों रुपये

बिग बॉस ओटीटी 2 में जीत दर्ज करने वाले विजेता को ट्रॉफी तो मिलेगी ही, साथ ही उसे 25 लाख रुपये का कैश प्राइज भी मिलेगा। ऐसे में यह देखना और भी दिलचस्प रहेगा कि शो की ट्रॉफी कौन जीतेगा।
AUG 14, 2023 15:48 IST

Bigg Boss OTT 2: कब और कहां देख सकते हैं फिनाले

'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में ज्यादा वक्त बाकी नहीं रह गया है। बता दें कि शो का फिनाले जियो सिनेमा पर रात के 9 बजे स्ट्रीम होगा, जहां लोग आसानी से इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
AUG 14, 2023 15:28 IST

Bigg Boss OTT Winner Name: एल्विश रचेंगे इतिहास

बिग बॉस के पूरे इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीता हो, इसलिए अगर एल्विश जीतते हैं तो वह नया रिकॉर्ड भी बना लेंगे।
AUG 14, 2023 15:19 IST

Bigg Boss OTT 2 Finale Live Updates: सलमान किसे देंगे ट्रॉफी?

शुरुआती ट्रेंड के हिसाब से तो यही लग रहा है कि एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी जीतने वाले हैं।
AUG 14, 2023 14:42 IST

Bigg Boss OTT 2 Finale Live: किसे मिले कितने वोट?

AUG 14, 2023 14:35 IST

Bigg Boss OTT 2 Promo