Elvish Yadav end Fight with Mr Faisu: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इस समय बैक टु बैक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब कल वीकेंड का वार देखा गया। वीकेंड का वार के रविवार के एपिसोड में, प्रभावशाली एल्विश यादव और फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू अपने करीबी दोस्तों- लवकेश कटारिया और अदनान शेख का समर्थन करने के लिए प्रवेश किया। यह तो हमने हमेशा देखा है कि एलविश यादव और मिस्टर फैजल एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। अब आइए जानते हैं कि वीकेंड के वार पर क्या खास देखने को मिला।
Elvish Yadav end Fight with Mr Faisu
होस्ट अनिल कपूर ने एल्विश और फैजल का शो में स्वागत किया। फिर वह फैजल से पूछते हैं कि क्या अदनान शो में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मिस्टर फैजू अदनान का समर्थन करते हैं और कहते हैं, "वो मेरा दोस्त है। 100% वो बहुत अच्छा खेल रहा है।" एल्विश तुरंत उसे रोकते हैं और कहते हैं, "सर झूठ बोल रहा है। बेकार खेल रहा है वो।" हालांकि एलविश ने टैली मसाला के साथ बातचीत में बताया की फैजल के साथ सब कुछ अच्छा रहा। वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं। हमने एक दूसरे से बहुत अच्छे से बात की। रही बात दुश्मनी की तो यह एक बहुत बड़ा शब्द है और हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।
अब इस बीच आपको बता दें कि वीकेंड के वार पर घर से दीपक चौरसिया का पत्ता कट चुका है। अब देखना है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी कौन जीतता है।
