Bigg Boss Ott 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स शो में शुरुआत से ही गेम खेल रहे हैं। हर दिन घर में कुछ न कुछ नया ड्रामा होता है। बिग बॉस के घर में इस हफ्ते आशिका भाटिया और एल्विश यादव की एंट्री हुई है। दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
एल्विश का घर में आते ही अविनाश सचदेव से झगड़ा हो गया है। फैंस हर हफ्ते वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार सलमान नहीं बल्कि कृष्णा अभिषेक होस्ट करेंगे।
सलमान होस्ट नहीं करेंगे वीकेंड का वार
बिग बॉस के फैंस ये बात जानकर नाखुश हो सकते हैं। फैंस शो के होस्ट सलमान खान का वीकेंड पर बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस हफ्ते भाईजान किसकी क्लास लगाएंगे और किसे शाबाशी देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से वीकेंड का वार का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फलक नाज, अविनाश, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका ध्रुवे नॉमिनेटेड है। पिछले हफ्ते भी कोई घर से बेघर नहीं हुआ था। इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा इसका खुलासा मेकर्स ने नहीं किया है। घर में मनीषा रानी और बेबिका के बीच में जमकर लड़ाई हुई थी। पूजा भट्ट और जिया शंकर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी।
