Bigg Boss Ott 2 Extension: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले की रेस शुरू हो गई है। शो के पहले हफ्ते से ही कंटेस्टेंट्स अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार का सीजन काफी सक्सेफुल रहा। शो की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया था। शो को एक्सटेंशन मिलते ही घर में एल्विश यादव और आशिका भाटिया की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। एल्विश के गेम और वन लाइनर ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है।
Bigg Boss Ott 2(credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- RRPK Twitter Review: आलिया- रणवीर की जोड़ी को दर्शकों ने बताया नंबर वन, मूवी देख फैंस की जुबान से निकलीं तारीफें
बिग बॉस ओटीटी 2 को मिलेगा एक्सटेंशन
द खबरी ने ट्वीट कर बताया कि बिग बॉस ओटीटी 2 को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन और मिल सकता है। इसका क्रेडिट एल्विश, मनीषा और अभिषेक को जाता है। मेकर्स ने इसका श्रेय अच्छी कास्ट को दिया है। हालांकि मेकर्स ने भी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है। शो के एक्सटेंशन की खबर से फैंस काफी एक्साइटेड है।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ है। टास्क के दौरान एल्विश यादव, बेबिक ध्रुवे और जिया शंकर के बीच में जमकर लड़ाई होती है। घर में अभिषेक और अविनाश भी गेम के दौरान एक- दूसरे से बहस करते हुए नजर आते हैं। हालांकि टिकट टू फिनाले टास्क एल्विश और जिया के बीच में टाई हो जाता है और किसी को नहीं मिलता है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड हैं।
