Bigg Boss OTT 2 की रिलीज डेट की हुई घोषणा, जंगल में प्रतियोगियों पर सितम ढाएंगे Salman Khan

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 05:51 PM IST

Bigg Boss OTT 2 Release date Confirmed: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सलमान खान का शो कब और कहां रिलीज किया जाएगा और इस बार शो का थीम क्या होने जा रहा है।

Bigg Boss OTT 2 Release date Confirmed: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जल्द ही दस्तक देगा। शो को इस बार करण जौहर (Karan Johar) नहीं खुद सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करने जा रहे हैं। शो से जुड़ी खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। सलमान खान पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म पर शो होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में चैनल के निर्माताओं ने शो की रिलीज डेट जारी कर दी है। इसी के साथ इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है इस बार शो की थीम।

Bigg Boss OTT 2 की रिलीज डेट की हुई घोषणा, जंगल में प्रतियोगियों पर सितम ढाएंगे Salman Khan

Bigg Boss OTT 2 Release date Confirmed: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सलमान खान का शो कब और कहां रिलीज किया जाएगा और इस बार शो का थीम क्या होने जा रहा है।

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के मेकर्स ने शो की रिलीज डेट घोषणा कर दी है। बिग बॉस ओटीटी सीजन इस साल जून 17 को रिलीज किया जाएगा। इस शो को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं। खबरें है की इस बार शो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फूल डोज देगा। बिग बॉस का ओटीटी सीजन 1 काफी हिट साबित हुआ था। इस रियलिटी शो के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में अंजलि अरोड़ा, आवेज दरबार, फैजल शेख और पूनम पांडे जैसे कई सितारे नजर आ सकते हैं।

End of Feed