Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) को शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में फिनाले वीक चल रहा है। घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ। ये टास्क पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान के बीच में होता है। टास्क के दौरान पूजा और अभिषेक के बीच में जमकर झगड़ा होता है। पूजा अभिषेक से कहती हैं कि मैं तो यूथ के सामने कुछ नहीं हूं। इस पर अभिषेक गुस्सा हो जाते हैं। वो कहते हैं कि इसमें यूथ कहा से आ गया है। आपको जो कहना मुझे कहो।
Pooja Bhatt and Abhishek Malhan (credit pic: instagram)
पूजा कहती हैं कि आप यूथ के लीडर है। आप हमेशा अविनाश की उम्र को लेकर ताने देते हैं। हालांकि इस टास्क को अभिषेक जीत जाते हैं। पूजा गार्डन एरिया में जाद, बेबिका और अविनाश के सामने इमोशनल हो जाती है। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने इस तरह की गेम आज तक नहीं खेली है। क्या ट्रॉफी जीतने वाला ही विनर कहलाता है बाकि 5 लोग गेम हार गए क्या।
गेम में इमोशनल हुईं पूजा भट्ट
पूजा भट्ट कहती हैं कि उन्होंने गेम के दौरान किसी तरह का कोई मैनिपुलेशन नहीं किया। पूजा काफी अपसेट होती है। वो अविनाश और बेबिका से कहती हैं कि आप लोग घर का कोई एक्सट्रा काम नहीं करेंगे। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी खुद उठाएंगे। अभिषेक मल्हान ने टिकट टू फिनाले टास्क जीत लिया है। अभिषेक इस हफ्ते घर के कैप्टन बने है।
