Bigg Boss OTT 2: मेकर्स ने इस कंटेस्टेंट को निकालने का रचा षड़यंत्र, इस हफ्ते कटेगा शो से पत्ता

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 26, 2023, 09:19 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कप्तान होने के चलते पूजा भट्ट के पास नॉमिनेशन से बचने के साथ ही एक और बड़ी पॉवर थी, वह अपने मनपसंद कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचा सकती थीं। आइए इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कप्तान होने के चलते पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पास नॉमिनेशन से बचने के साथ ही एक और बड़ी पॉवर थी, वह अपने मनपसंद कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचा सकती थीं। बिग बॉस का इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प रहा है। बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स की एक्टिविटी एरिया में बुलाते हैं, जहां जंगल तैयार किया जाता है। वहां एक बड़े से पेड़ पर एक हरा सेब और कई सारे लाल सेब लगे हुए थे। लाल सेब का मतलब नॉमिनेट करना और हरे सेब का मतलब नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित होना है। बिग बॉस पूजा भट्ट को यह हरा सेब किसी एक कंटेस्टेंट को देने के लिए कहते हैं। जिसके बाद वह इसे फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान को दे देती हैं। जिसके बाद वह नॉमिनेशन से बच जाते हैं। आइए इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

End of Feed